Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

कल जुगसलाई में आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर मरम्मत के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, समय जानने के लिए खबर पढ़ें पूरी खबर...

जमशेदपुर: कल दिनांक 05 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को जुगसलाई थाना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जुगसलाई में ओवरहेड तार और पोल मरम्मती काम किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गौशाला चौक, आर पी पटेल हाई स्कूल, गुदरी मार्केट, इस्लामनगर, ईदगाह मैदान, जामा मस्जिद, स्टेशन रोड, प्रदीप चौक इत्यादि जगह पर आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी विद्युत आपूर्ति अवर मंडल द्वारा दी गई। जानकारी में यह बताया गया की सुबह 10:00 बजे से  12:00 बजे तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा विद्युत संबंधित जानकारी या विशेष परिस्थिति में आप निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
1 विद्युत शक्ति उपकेंद्र- 9431135947
2 सहायक विद्युत अभियंता जुगसलाई-9431135926
3 कनीय विद्युत अभियंता जुगसलाई-9471597826


Comments