झारखंड के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज संयुक्त सैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित अनुशंसित 252 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। यह सातवीं से दसवीं तक झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई परीक्षा में सफल अभ्यर्थी हैं। आपको बता दें कि उक्त परीक्षा का परिणाम मात्र 251 दिनों में प्रकाशित किया गया था, जो झारखंड इतिहास में एक रिकॉर्ड है। इन युवाओं का चयन प्रशासनिक सेवा, झारखंड पुलिस सेवा, झारखंड श्रम नियोजन सेवा, झारखंड नियोजन सेवा, झारखंड सहकारिता सेवा, झारखंड रजिस्ट्रेशन सेवा एवं अन्य सेवाओं के लिए हुआ है।
Comments
Post a Comment