जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई थी। जिसके कुछ घंटे के बाद अधिकारियों ने उनके मौत की पुष्टि की है। बता दें कि शिंजो आबे शुक्रवार को जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उनपर एक हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया था। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज का दावा है कि अधिकारियों ने शिंजो आबे की मौत की पुष्टि की है। वहीं, शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और भारत में कल एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
Comments
Post a Comment