सोनारी: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार के निर्देशानुसार इंसिडेंट कमांडर द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, हाट बाजार इत्यादि का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने पर सोनारी के एक घर की जांच की गई तो 11 बच्चों को दो कमरों में ट्यूशन पढ़ाया जा रहा था। बच्चों को वहां से निकाल कर ट्यूशन पढ़ाने वाले व्यक्ति को भी नोटिस दिया गया। साथ ही कंटेन्मेंट जोन व होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले लोगों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
इस क्रम में आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क नहीं पहनने वालों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चन्दन कुमार के नेतृत्व में मानगो थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। जहां नियमों के उल्लंघन पर 8 दुकानों को 72 घन्टे के लिए बंद कराते हुए नोटिस दिया गया। इंसीडेंट कमांडर प्रमोद राम द्वारा गोलमुरी क्षेत्र में 2 दुकान, चंद्रदेव प्रसाद द्वारा एक दुकान को नोटिस दिया गया और दुकानें बंद कराई गईं। कदमा में अधिक भीड़ के साथ होटल में ही खिलाने के कारण उसे बन्द कराते हुए नोटिस दिया गया। सोनारी की एक दुकान में भीड़ लगाने, मास्क नहीं पहनने और दुकान में सिगरेट-गुटखा रखने के कारण नोटिस देते हुए दुकान को बन्द कराया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जमशेदपुर: आजसू युवा नेता और समाजसेवी मदन मोहन मिश्रा ने भारत की शानदार जीत पर पूरे भारतवासियों और टीम इंडिया को बधाई...
No comments:
Post a Comment