Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

पोटका विधायक संजीव सरदार को सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित


जमशेदपुर: पोटका विधायक श्री संजीव सरदार जी को नागरिक सुरक्षा संगठन टाटानगर के द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पोटका विधायक द्वारा करुणा संक्रमण के कारण लॉकडाउन के समय अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान सेवा निष्ठा एवं अपने कार्य में उच्चतम मानदंड स्थापित करने के लिए कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नागरिक सुरक्षा संगठन के श्री कल्याण कुमार साव श्री संतोष कुमार आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments