Sunday, August 23, 2020
कपाली के घर में ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ, ₹100000 के सामान की चोरी, युवक गया था ससुराल...
जमशेदपुर: जमशेदपुर में कपाली थाना क्षेत्र स्थित एक घर में बीती रात ताला तोड़ चोरी करने की घटना सामने आई है। कपाली थाना अंतर्गत डंगोड़ी के रहने वाले रुस्तम खान के घर चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर करीब एक लाख रुपये के गहने की चोरी कर ली। घटना बीती रात की बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार रुस्तम खान अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गए हुए थे। चोरों ने उसी दौरान घटना को अंजाम दिया। रुस्तम सुबह अपने ससुराल से घर लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। यह देख कर उन्हें शह हुआ। घर के अंदर जाकर देखा, तो सोने की दो अंगूठी, चेन और 10 हजार रुपये नगद चोरी चले गये हैं। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गयी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment