Saturday, August 1, 2020

आदित्यपुर पुलिस ने मानगो के युवक की हत्या का किया खुलासा, 9000 के लिए प्रेमिका ने ही करवाई हत्या


जमशेदपुर: आदित्यपुर पुलिस ने मानगो के युवक की हत्या का खुलासा आज कर दिया। बीते 21 जुलाई को सरायकेला- खऱसावां जिले के हथियाडीह के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान मानगो टीचर्स कॉलोनी रोड नंबर एक निवासी तारक नाथ मडल के रूप में हुई थी। वैसे तारक नाथ के लापता होने की शिकायत मानगो थाने में 20 जुलई को दर्ज करायी गयी थी। जिसके जांच के क्रम में मानगो थाना पुलिस ने तारकनाथ के मोबाईल कॉल डिटेल्स के आधार पर नीमडीह निवासी करुणा महतो और उसके 1 साथी को गिरफ्तार कर आदित्यपुर पुलिस के जिम्में सौंप दिया है। बताया जाता है कि युवती ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। युवती ने बताया कि तारकनाथ मंडल से प्रेम संबंध था, पर तारकनाथ ने मार्च में घाटशिला की एक युवती से शादी कर ली थी, बावजूद इसके वह उससे बातचीत करता रहा औऱ आना-जाना भी करता था। 20 जुलाई को उसने मोबाइल पर कॉल कर उसे आदित्यपुर बुलाया और रात में अपने दो साथी रमेश कुमार और एक अन्य के साथ मिलकर रात में रस्‍सी से गला घोटकर हत्या करा दी। करूणा ने बताया कि उसके कहने पर रमेश कुमार और दो अन्य ने हत्या की। वहीं उसने बताया कि इसके एवज में रमेश को नौ हजार रुपये दिए गए थे।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...