Saturday, August 29, 2020

राज्‍य में स्थिति बिगड़ी तो फिर से लग सकता है लॉकडाउन : सीएम हेमंत सोरेन

झारखण्ड: शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे. राजभवन पहुंचकर राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. सीएम हेमंत सोरेन ने राज्‍यपाल को करम पर्व की बधाई दी. 1 सितंबर से अनलॉक-4 में दी गई छूट पर चर्चा की. राजभवन से बाहर निकलकर सीएम ने पत्रकारों से भी बात की. उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में 1 सितंबर से अनलॉक-4 शुरू हो रहा है. जिसकी गाइडलाइन जारी कर दी गई है. सीएम ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि अनलॉक के गाइडलाइन का सख्‍ती से पालन करें. राज्‍य में अगर संक्रमण बढ़ा तो सरकार फिर से लॉकडाउन कर सकती है. इसलिए लोग अनलॉक में लापरवाही न बरतें और जारी गाइडलाइन का पालन करें.

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...