Thursday, August 6, 2020
धातकीडीह तालाब में मिली लाश, गरम नाला से लापता थी युवती, पुलिस कर रही है जांच...
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब से एक युवती का शव मिला, इसके बाद इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार साकची थाना अंतर्गत गरमनाला से एक युवती कल से गायब थी। युवती का नाम सरस्वती कुमारी बताया जा रहा है। गुरुवार तड़के स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव को तैरता देखा। स्थानीय लोगों के सहयोग से जब शव को बाहर निकाला गया, तो पाया कि शव किसी युवती का है। आसपास के इलाकों में पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी। फ़िलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment