आजादनगर के युवक को मुख्य सड़क पर युवकों ने मारी गोली, हालत नाजुक...
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के आजाद नगर थाना अंतर्गत अलबेला गार्डन के समीप से गुजर रहे सिविल ठेकेदार जावेद गोली लगने से घायल हो गया। गोली जावेद के हाथ में लगी है जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। जावेद ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह काम से लौट रहा था, इसी बीच अलबेला गार्डन के समीप कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे, बीचबचाव करने जैसे ही गया कि एक युवक ने एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चला दी। अंधेरा होने के कारण वह किसी को भी पहचान नहीं पाया। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच करने में जुट गई है।
Comments
Post a Comment