झारखंड: झारखण्ड के पारा शिक्षकों के आंदोलन और उनकी धमकी का असर दिखने लगा है. झारखण्ड सरकार की ओर से उनके लिए खुशखबरी है. हेमंत सोरेन की सरकार ने पारा शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान सेवा संबंधी नियमावली का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इसकी फाइल फिलहाल विधि विभाग के पास है. विधि विभाग सरकार को इस प्रस्ताव पर अपनी राय देगा. प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा और इसका लाभ पारा शिक्षकों को मिल सकेगा. पारा शिक्षक स्थायीकरण और समान काम के लिए समान वेतन की मांग करते हुए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं.सभी सरकारों ने इन्हें आश्वासन तो दिया, लेकिन उनकी मांगों पर कभी गौर नहीं किया. सरकारें पारा शिक्षकों के वेतनमान में वृद्धि करके उनके आंदोलन को समाप्त करवाती रही हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment