झारखंड: पलामू जिले के पांडू के तीन मजदूरों की केरल में हत्या कर दी गयी है। बताया जाता है कि केरल में वे कोरेंटिन थे। इसी दौरान वे टहलने के लिए बाहर निकले थे। इन्हें स्थानीय लोगों ने टोका। विवाद होने पर इनकी हत्या कर दी गयी। लॉकडाउन में वे पलामू अपने गांव लौटे थे। इसके बाद अनलॉक होने पर वे फिर केरल लौट गये थे। मिली जानकारी के अनुसार करीब बीस दिनों पहले पांडू के भटवलिया गांव के कन्हाई विश्वकर्मा (20), महुगांवा के अरविंद राम (22), हरिओम (20) काम करने केरल गये थे। बताया जाता है कि तीनों युवक फिलहाल केरल के एक कोरेंटिन सेंटर में थे। सोमवार की शाम तीनों सेंटर से टहलने निकल गये। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने उनलोगों को टोका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और विवाद में तीनों की हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक पहले भी बाहर काम करते थे। लॉकडाउन के बाद वे लोग वापस अपने गांव लौटे थे। लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो वे लोग फिर से वापस केरल चले गये थे। परिजनों ने बताया कि अनलॉक के दौरान जब वाहन का परिचालन नहीं हो रहा था, तब पांडू के गुआसरई गांव का ठेकेदार गाड़ी की व्यवस्था कर उनलोगों को केरल भेजा था क्योंकि जहां वे लोग काम करते थे उस कंपनी में काम शुरू हो गया था और बार-बार वहां से मजदूरों का बुलावा आ रहा था। इस कारण वे केरल लौट गये।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जमशेदपुर: आजसू युवा नेता और समाजसेवी मदन मोहन मिश्रा ने भारत की शानदार जीत पर पूरे भारतवासियों और टीम इंडिया को बधाई...
No comments:
Post a Comment