Thursday, September 3, 2020
डिमना रोड में दुकान का बोर्ड हटाने के क्रम में युवक को 11000 बोर्ड का करंट लगा, स्थिति गंभीर, टीएमएच में भर्ती...
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित कृष्णा फर्नीचर के पास गुरुवार को करंट की चपेट में आकर राजा शर्मा नामक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां स्थिती गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल राजा की स्थिती गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्णा फर्नीचर के संचालक कृष्णा शर्मा का 24 वर्षीय बेटा राजा शर्मा आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी है। वह सुबह दुकान के बाहर लगा बोर्ड को हटा रहा था। इसी दौरान बोर्ड दुकान के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार में सट गया, जिससे राजा को जोर का झटका लगा और वह नीचे गिर गया। राजा का शरीर बुरी तरह झुलस गया था। उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment