Wednesday, September 2, 2020

जमशेदपुर में कोरोना से 3 की मौत, आदित्यपुर व गम्हरिया में 2 की मौत...

जमशेदपुर: कोरोना से जमशेदपुर में होने वाली मौत का सिलसिला जारी है. कोरोना से बुधवार को कुल 5 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में कदमा निवासी 61 वर्षीय पुरुष शामिल है, जिनको 1 सितंबर को टीएमएच में तेज सांस लेने और बुखार होने पर भरती कराया गया था। उनको कई सारी स्वास्थ्य की परेशानियां पहले से थी, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। दूसरी मौत जमशेदपुर के करणडीह रेलवे क्रासिंग दुखु टोला के रहने वाले 71 वर्षीय एक पुरुष को 31 अगस्त को भरती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दो सितंबर को उनकी मौत हो गयी। उनको हार्ट अटैक आ गया था, लेकिन वे कोरोना पोजिटिव भी थे। जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी गणेश मैदान निवासी 51 वर्षीय एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सरायकेला-खरसावां के दो लोगों की मौत टीएमएच में इलाज के दौरान हो गयी। सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर दिंदली बस्ती शारदा इंक्लेव के रहने वाले 64 वर्षीय पुरुष को 27 अगस्त को टीएमएच में इलाज के लिए भरती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी 1 सितंबर को मौत हो गयी थी। इसके अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया के रहने वाली महिला 61 वर्षीय की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वे कोरोना पोजिटिव थी। उनको भी सांस लेने में तकलीफ हो गयी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी।

No comments:

Post a Comment

वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...