जमशेदपुर : सोनारी कुंज नगर एवं ग्वाला बस्ती के पांच दोस्त कपड़ा खरीदने साकची बाजार आए। ग्वाला बस्ती के युवक गोलू ने स्वर्णरेखा नदी के साकची घाट में नहाने चलने की बात कही। उसकी बात मान कर पांचों युवक नदी तट पर गए। बरसात के कारण नदी की तेज धार में सबसे पहले सोनारी निवासी अमन डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सुमन आगे बढ़ा पर बचा नहीं सका। दो युवक आयुष और विकाश इन्हें बचाने लहर में आगे बढ़े। नतीजतन चारों नदी में डूबने लगे। नदी किनारे के मछुआरों ने शोर सुनकर इन्हें बचाने की कोशिश की। मछुआरे अमन और सुमन को डूबने से नहीं बचा पाए परंतु आयुष और विकास को उन्होंने बचा लिया। सभी युवक दो बाइक पर सवार होकर घाट पर आए थे। डूबने वाले युवक अमन के पिता असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बताए जाते हैं। पुलिस मछुआरों की मदद से डूबे हुए युवकों को खोजने की कोशिश कर रही है, परंतु ऐसा समझा जाता है कि तेज धार के चलते लाश गालूडीह तक पहुंच गई होगी। पुलिस वहां भी लाश की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवकों की लाश नहीं मिली है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment