Wednesday, September 16, 2020

नए साल में कोल इंडिया में अफसरों की बंपर वैकेंसी...

रांची: नए साल में कोल इंडिया में अफसरों की बंपर वैकेंसी होगी। हालांकि कोयला अफसर बनने के लिए गेट के माध्यम से उम्मीदवारों को आना होगा। कोल इंडिया ने ट्वीट कर सोमवार को यह खुलासा किया। ट्वीट में संभावित वैंकेंसी की भी जानकारी दी गई है। हालांकि कितने पदों पर बहाली होगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।ट्वीट के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रबंधन प्रशिक्षुओं (मैनेजमेंट ट्रेनी) इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की भर्ती की जाएगी। सीआईएल द्वारा जारी भर्ती सूचना के अनुसार आवेदकों को गेट (जीएटीए) 2021 की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। गेट 2021 के स्कोर के आधार पर ही भर्ती होगी। गेट 2021 में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन पंजीयन  14 सितम्बर 2020 से शुरू हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...