Monday, September 14, 2020

टाटा स्टील का बोनस समझौता तीन लाख पार, पक्ष विपक्ष दोनों खुश...

जमशेदपुर : टाटा स्टील का बोनस 3 लाख रुपये तक पहुंच चुका है. 3 लाख 1 हजार 402 रुपये तक का बोनस अधिकतम मिलने वाला है जबकि 1 लाख 10 हजार रुपये लगभग औसतन बोनस की राशि मिलेगा। एनएस ग्रेड का अधिकतम राशि 84 हजार रुपये तक मिला है जबकि 26 हजार 839 रुपये एनएस का न्यूनतम बोनस मिला है। बताया जाता है कि पूरे टाटा स्टील में दो लोगों को 3 लाख 1 हजार 402 रुपये बोनस मिलने वाला है। इस तरह बोनस समझौता को लेकर चर्चा शुरू हो गया है। टाटा स्टील की ओर से बोनस को लेकर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि टाटा स्टील ने कर्मचारियों को पूर्ण बोनस भुगतान कोविड-19 के दौरान किया है, जो यह दिखाता है कि तीन बोनस समझौता की प्रतिबद्धता के तहत मैनेजमेंट पूरी तरह तटस्थ है और पारस्परिक तौर पर समझौता हुआ है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा है कि यह समझौता काफी बेहतर हुआ है। इस समझौता के तहत हम लोगों ने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने की कोशिश की है। इस कारण यह सबसे बेस्ट समझौता हुआ है। विपरित परिस्थितियों में मैनेजमेंट और यूनियन ने काफी बेहतर समझौता हुआ है। दूसरी ओर, विपक्ष के नेता संजीव चौधरी टुनु ने कहा है कि समझौता फार्मूला के आधार पर हुआ है। ऐेसे में समझौता बेहतर ही है।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...