Wednesday, October 21, 2020
केंद्रीय कारा घाघीडीह में सुबह-सुबह छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल में जिला प्रशासन की ओर से छापामारी की गई। इस छापामारी के दौरान कई सारे नशे के सामान और आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है। कई सामानों को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत तमाम पदाधिकारी जेल में घुसे और ताबड़तोड़ छापामारी की। छापामारी के दौरान हर सेल की जांच की गई। कैदियों को कहीं भी निकलने नहीं दिया गया और लगातार वहां जांच की गई। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को भी वहां ले जाया गया था और हरेक सेल की जांच की गई। इस दौरान एक चम्मच से बनी चाकू, कुछ माचिस की डिब्बियां ओर खैनी की पुड़िया बरामद किया गया। अचानक हुई इस छापेमारी से जेल के भीतर कैदियों में अफरातफरी मच गई ओर जेल के अंदर एक वार्ड से दूसरे वार्ड की तरफ भी बंदियों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। जेल के सारे प्रशासनिक अधिकारी को तब छापेमारी की जानकारी हुई जब पूरी टीम अंदर चली गयी। जिसके बाद आनन फानन में जेल प्रशासन के लोग भी पहुंचे। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment