परसुडीह में दो लोगों को जमीन खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी में भेजा जेल, 3 साल से चल रहे थे फरार...
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस ने जमीन खरीद बिक्री में धाखाधड़ी के मामले में आरोपी कपाली निवासी मो आदिल और बागबेड़ा के हरहरगुट्टु निवासी नवीन कुमार पांडेय को जेल भेज दिया है. दोनों तीन साल से फरार चल रहे थे. पुलिस ने दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ परसूडीह थाना में 13 जुलाई 2017 को धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया गया था. मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया.
Comments
Post a Comment