Tuesday, January 5, 2021
बागबेड़ा में वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष जारी, बढ़ सकता है गैंगवार, पढ़ें पूरी खबर...
जमशेदपुर: जमशेदपुर के अंतर्गत बागबेड़ा क्षेत्र में गैंगवार की आशंका बढ़ती ही जा रही है, एक दिन पहले ही बागबेड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुंदन नामक युवक को देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार कुंदन नामक युवक पहले भी दो बार जेल जा चुका है और वह कुख्यात अपराधी बाबू बंगाली का साला है। कुंदन का झगड़ा दोपहर में रोहित सिंह उर्फ पटपट से हुआ था, जिसमें दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। रोहित सिंह उर्फ पटपट भी अपराधी है और साकची में हुए निरंजन सिंह हत्याकांड मैं जेल जा चुका है। फिलहाल में अभी वह जमानत पर बाहर है। जानकारी के अनुसार रोहित सिंह उर्फ पटपट बंगाली के घर के आसपास लगातार दो दिन से घूम रहा था, जिसकी जानकारी कुंदन को मिलने के बाद उन दोनों के बीच मारपीट हुई तथा शाम को कुंदन रोहित सिंह की हत्या करने के लिए पिस्तौल लेकर निकला था। तभी बागबेड़ा पुलिस ने उसकी योजना को विफल करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसके गिरफ्तारी के बाद भी बागबेड़ा में खूनी संघर्ष की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment