जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत गुरुवार शाम को चोरों के कदमा तीस्ता रोड स्थित टी आर टाइप क्वार्टर नंबर 114 निवासी राजीव रंजन परमार के क्वार्टर में चोरी कर ली है. चोरों ने क्वार्टर में उस समय घटना को अंजाम दिया जब क्वार्टर मे कोई नहीं था. राजीव की पत्नी गुरुवार शाम 5 बजे अपने बच्चे को लेकर ट्यूशन लेकर गई हुई थी. वापस आने के क्रम में रात 8 बजे जब राजीव अपने पत्नी के साथ वापस आए तो देखा कि उनके घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. घर में मौजूद दोनों अलमीरा टूटा हुआ है. पीछे की ओर गए तो पता चला कि चोर पीछे की ओर से क्वार्टर मे घुसे और दरवाजे को तोड़ा. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कदमा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. राजीव के अनुसार चोरी किए गए गहनों की कुल कीमत 6 से 7 लाख रुपए है. चोरों ने घर में रखे 35 हजार रूपए अपने साथ ले गए है. राजीव आदित्यपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment