Wednesday, June 30, 2021

ट्रेन के आगे कूद पिता-पुत्री ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- केस उठाने का दवाब बना रहे लोग इसलिए उठाया कदम...


जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। दोनों के शव दो टुकड़ों में बंट गए। दोनों के एक साथ आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है कि केस उठाने का लगातार दबाव बनाने के कारण वे लोग यह कदम उठा रहे हैं।

मृतक का नाम बिस्टुपुर निवासी प्रितपाल सिंह बताया जा रहा है। उनकी बेटी का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। इधर, जुगसलाई पुलिस मृतक की पत्नी से थाना में पूछताछ कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया- दोनों काफी देर से रेलवे फाटक के पास खड़े थे। एक बार फटाक और फिर पेट्रोल पंप की ओर आ रहे थे। ट्रेन की हॉर्न सुन दोनों रेलवे ट्रैक की ओर चले गए।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...