Tuesday, February 10, 2026

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह


जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्चात अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उनके सक्रिय अभियान से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और आमजन के बीच सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद वार्ड को एक ऐसा प्रत्याशी मिला है, जो विकास की स्पष्ट सोच और जमीनी समझ के साथ चुनाव मैदान में उतरा है।


मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि जनता से मिल रहा स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी का एहसास करा रहा है। उनका कहना है कि वार्ड 17 आज भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है, जिनका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। इसी सोच के साथ उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, ताकि केवल वादों की राजनीति नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव सुनिश्चित किया जा सके।


मिश्रा का मानना है कि स्वच्छता, बेहतर नाली व्यवस्था, नियमित पेयजल आपूर्ति, सड़क व स्ट्रीट लाइट सुधार, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। वे कहते हैं कि जनप्रतिनिधि का कार्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर ईमानदारी से उनका समाधान करना होना चाहिए।
अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान मदन मोहन मिश्रा घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को सीधे सुन रहे हैं। उनका कहना है कि बिना जनता की भागीदारी के विकास संभव नहीं है। इसी कारण वे निर्णय प्रक्रिया में आम नागरिकों की सहभागिता को अहम मानते हैं।
क्षेत्रवासियों में यह चर्चा आम है कि मदन मोहन मिश्रा का शांत, स्पष्ट और सकारात्मक दृष्टिकोण वार्ड 17 में एक नई राजनीतिक सोच को जन्म दे रहा है। लोग आशा जता रहे हैं कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।


जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा की उम्मीदवारी को क्षेत्र में एक नई उम्मीद और सकारात्मक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

Sunday, February 8, 2026

नया बाजार में अंजली मिश्रा की पदयात्रा ने बनाया चुनावी माहौल; बोलीं— “अलमारी से खुलेगा क्षेत्र के विकास का रास्ता”


जमशेदपुर (नया बाजार): नगर निकाय चुनाव को लेकर जमशेदपुर के नया बाजार इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रत्याशी अंजली मिश्रा के समर्थन में आज नया बाजार मार्केट से बोरा पट्टी होते हुए आसपास के मोहल्लों तक भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने अंजली मिश्रा के प्रति जनता के भरोसे और उत्साह को साफ तौर पर दिखाया।

जनता से सीधा संवाद, हर गली में समर्थन
पदयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे स्थानीय लोगों का समर्थन और बढ़ता गया। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ अंजली मिश्रा का स्वागत किया गया। उन्होंने पदयात्रा के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और समर्थक मौजूद रहे, जिनमें सोनो देवी, सिखा दुबे, काकू शर्मा, मिनकी शर्मा, पप्पू साहू, दीपक साहू, राजेंद्र कुमार उर्फ तिलु, अभिषेक दुबे, अजय परिहार, विकास राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
जनसभा में भावुक अपील।

पदयात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अंजली मिश्रा ने अपने चुनाव चिन्ह ‘अलमारी’ (क्रम संख्या 1) को विकास से जोड़ते हुए कहा— “आपका एक वोट सिर्फ मुझे नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को मजबूत करेगा। मैं चाहती हूँ कि यह अलमारी आने वाले समय में सिर्फ एक निशान न रहे, बल्कि विकास की तिजोरी बनकर नया बाजार और बोरा पट्टी की तस्वीर बदल दे।”

मजबूत होती चुनावी स्थिति

अंजली मिश्रा के “अलमारी से विकास” वाले संदेश को स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नया बाजार और बोरा पट्टी क्षेत्र में मिली यह जबरदस्त प्रतिक्रिया उनके चुनावी अभियान को नई मजबूती दे रही है।

Saturday, February 7, 2026

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड संख्या 17 से मजबूत दावेदार मदन मोहन मिश्रा को मिला “मोती का हार” चुनाव चिन्ह



जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदार मदन मोहन मिश्रा को उनका चुनाव चिन्ह “मोती का हार” आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलते ही समर्थकों में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिल रहा है।

मदन मोहन मिश्रा स्थानीय स्तर पर एक सक्रिय, जमीनी और जनसमर्पित नेता के रूप में जाने जाते हैं। लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता ने उन्हें जनता के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई है। “मोती का हार” चुनाव चिन्ह को उनके समर्थक एकजुटता, विश्वास और विकास के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि यह चिन्ह जनता के भरोसे और सहयोग का प्रतीक है, और वे पूरे दमखम के साथ वार्ड 17 के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मैदान में हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वार्ड संख्या 17 में मुकाबला रोचक होने जा रहा है, लेकिन मदन मोहन मिश्रा की मजबूत पकड़, संगठन और जनसंपर्क उन्हें एक सशक्त दावेदार बनाती है। आने वाले दिनों में जनसंपर्क अभियान और तेज़ होने की संभावना है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि “मोती का हार” चुनाव चिन्ह के साथ मदन मोहन मिश्रा जनता का कितना विश्वास जीत पाते हैं और वार्ड 17 की सियासी तस्वीर किस दिशा में जाती है।

Wednesday, February 4, 2026

वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल


जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही क्षेत्र में एक बार फिर संगठित विकास, मजबूत नागरिक सुविधाएं और जवाबदेह जनप्रतिनिधित्व की उम्मीद को बल मिला है।

मदन मोहन मिश्रा लंबे समय से सामाजिक, जनसेवा एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। वे वार्ड 17 की प्रमुख समस्याओं जैसे सुदृढ़ सड़क व्यवस्था, नियमित जलापूर्ति, नाली एवं ड्रेनेज सुधार, स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

मदन मोहन मिश्रा का मानना है कि नगर परिषद केवल एक प्रशासनिक संस्था नहीं, बल्कि स्थानीय विकास की मजबूत नींव होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से अब योजनाओं को कागज से निकालकर जमीन पर प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू करने का समय आ गया है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे केवल चुनावी वादों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जनसंवाद, जनभागीदारी और नियमित निगरानी के जरिए विकास कार्यों को गति देंगे। उनका लक्ष्य वार्ड 17 को न सिर्फ समस्याओं से मुक्त करना है, बल्कि उसे स्वच्छ, सुरक्षित और आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना है।

नामांकन के बाद उन्होंने आम जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 17 में विकास का नया स्वरूप साफ दिखाई देगा।

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...