Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव परिवार समेत होम क्वारंटाइन, 2 हाउस गार्ड कोरोना पॉजिटिव...


चक्रधरपुर/चाईबासा: चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के 2 हाउस गार्ड की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।  इसके बाद से विधायक सुखराम उरांव समेत उनके परिवार के सभी सदस्य होम क्वारंटाइन में रहेंगे। मेडिकल गाइडलाइन के दिशा-निर्देश व स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर विधायक समेत उनके परिजन व बॉडीगार्ड होम क्वारंटाइन में चले गये हैं। सभी सदस्यों की आगामी 25 जुलाई को पुन: कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया जायेगा।

Comments