झारखंड/ जमशेदपुर: शहीद एएसआई चंद्राय सोरेन के पार्थिव शरीर के साथ सराइकेला पुलिस लाइन से 20 किलोमीटर लंबाई रैली निकाली गई। शहीद के 7 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। साहिबगंज जिले के बरहेट थाना में पदस्थापित एएसआई चंद्राय सोरेन को थाना अंतर्गत एक व्यवसाई के अपहरण कांड के मामले में अपराधियों के गोली के शिकार हुए थे, इनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा था। जहां बीते शुक्रवार को इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई थी। राज्य के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री से चंपई सोरेन करने पहुंचे तथा शहीद को शहादत हुए नमन किया।
Comments
Post a Comment