कोरोना का विस्फोटक, रूप डीटीओ समेत तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, डीसी ऑफिस 3 दिन के लिए बंद...
जमशेदपुर: जमशेदपुर में कोरोना विस्फोटक रूप धारण कर चुका है। डीसी ऑफिस अंतर्गत डिस्टिक ट्रांसपोर्ट ऑफीसर समेत तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिससे डीसी ऑफिस में हड़कंप मच गया। नए डीसी सूरज कुमार ने डीसी ऑफिस को 3 दिन बंद रखने का आदेश दिया है और ऑफिस परिसर को पूरा सेनीटाइज करने का आदेश दिया। किसी भी प्रकार के शिकायत तथा आवेदन डीसी ऑफिस के बाहर रखे ड्रॉप बॉक्स पर डालना होगा।
जानकारी के अनुसार डीटीओ ने कुछ दिन पहले ही आला अधिकारियों के साथ में मीटिंग की थी, उनका कांटेक्ट ट्रेसिंग भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment