जमशेदपुर: जुगसलाई क्षेत्र में जुगसलाई नगरपालिका द्वारा पूरे क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। करोना संक्रमण को देखते हुए जुगसलाई नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा बाटा चौक से चौक बाजार होते हुए बंगाली पाड़ा, पांडे मोहल्ला आदि जगहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया और कर्मचारियों द्वारा सभी दुकानों में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का सुझाव भी दिया गया।
जुगसलाई नगरपालिका के सभी दुकानों पर जाकर ग्राहकों के लिए दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर गोले का निशान बनाया गया।
Comments
Post a Comment