जमशेदपुर/मुंबई: कल रतन टाटा के बयान के बाद टाटा समूह मानो भूचाल सा आ गया है। रतन टाटा ने प्रबंधन को समझाते हुए कड़ी आपत्ति जताई कि करोना काल में अपने कर्मचारियों की छटनी करना बिल्कुल ही गैर जिम्मेदाराना है और यह टाटा कंपनी की पॉलिसी कभी नहीं रही कि लाभ मुनाफा के कारण कर्मचारियों के हित अलग रखा जाए, इसी कारण टीसीएस प्रबंधन ने 40000 नौकरियों की घोषणा की है, जिसकी बहाली इसी साल की जाएगी। जहां कोरोना के कारण सभी सेक्टरों में नौकरियां जा रही है, इसी बीच टीसीएस प्रबंधन द्वारा यह घोषणा बेरोजगारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बताया जाता है कि अगस्त से इसकी बहाली शुरू हो जायेगी। सभी का डिजिटल इंटरव्यू लिया जायेगा और उनके परफार्मेंस के आधार पर बहाली ली जायेगी।
Comments
Post a Comment