बागबेड़ा आरपीएफ बैरक के सामने दिनदहाड़े चली गोलीमौके पर पहुंची पुलिस बरामद किया खोखा
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत आरपीएफ बैरक के नजदीक मटन दुकानदार पर अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दुकान बलबीर सिंह ने बताया की पिछले कुछ दिनों से सोनू एंथोनी और संतोष तिवारी लगातार रंगदारी की मांग कर रहे थे और बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। आज सुबह 12:30 बजे बलबीर सिंह अपने दुकान पर थे, तभी सोनू एंथोनी तथा संतोष तिवारी दोनों दुकान पर आए और पैसा देने को कहने लगे जब दुकानदार ने इन दोनों का विरोध किया। तब इन्होंने ताबड़तोड़ दुकान पर फायरिंग चालू कर दी। दुकानदार ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना पाकर बागबेड़ा थाना मौके पर पहुंचे तथा खोखा बरामद किया। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
Comments
Post a Comment