जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में आज सुबह एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी। जानकारी मिलने पर पुलिस लेक के पास पहुंच कर लाश को पानी से बाहर निकलना है। मृतक के पॉकेट में वोटर आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिससे पता चला कि 38 वर्षीय मृतक का नाम मुरारी मैत्री है, वह उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई का निवासी है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान होने पर इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है पुलिस दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है परिजनों के अनुसार मृतक सोमवार शाम से ही लापता था।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी युवक का पता नहीं चला।
Comments
Post a Comment