Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

जुगसलाई स्पेशल ऑफिसर द्वारा जुगसलाई में छापेमारी, कई दुकानदारों को नोटिस


जमशेदपुर: आज पुनः जुगसलाई नगर पालिका के बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जुगसलाई नगरपालिका स्पेशल अफसर तथा नगर पालिका टीम द्वारा चौक बाजार नया बाजार आदि जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने वाले दुकानदार के बीच छापेमारी की गई। जिससे सभी दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस तथा 2 दिनों के लिए दुकान को बंद करने का निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को भी विशेष पदाधिकारी जुगसलाई नगरपालिका द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया था और कई दुकानदारों को नोटिस दी गई थी

Comments