Wednesday, August 5, 2020

ब्रह्मानंद अस्पताल के 3 डॉक्टर और 15 कर्मचारी कोरोना पोजिटिव पाये गये, अस्पताल को किया गया बंद, मरीज किये जा रहे शिफ्ट...

जमशेदपुर: जमशेदपुर में कोरोनावायरस का कहर डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों पर भी पड़ता दिख रहा है। ब्रह्मानंद अस्पताल के तीन डॉक्टर और 15 कर्मचारी कोरोना पोजिटिव पाये गये है। जिसके कारण पूरे अस्पताल को अस्थाई समय के लिए बंद कर दिया गया है। वहां करीब 60 मरीज भरती थे, जिनको या तो छुट्टी दे दी जा रही है या फिर उनको दूसरे अस्पतालों में शिप्ट कर दिया जा रहा है ताकि अस्पताल के अन्य मरीजों में संक्रमण का खतरा नहीं उत्पन्न हो। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक तीन बड़े डॉक्टर ही कोरोना पोजिटिव पाये जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। तीन दिनों तक पूरे अस्पताल का सैनिटाइजेशन किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...