Monday, August 3, 2020
कोरोना संकट: टाटा मैन हॉस्पिटल में आज कोरोना संक्रमण से हुई पांच मौतें, जमशेदपुर में हाई अलर्ट...
जमशेदपुर: जमशेदपुर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्थिति भयावह हो चुकी है। प्रशासन हाई अलर्ट पर है। अब जनता को भी जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि करोना के कहर पर झारखंड में जमशेदपुर प्रथम स्थान पर है। आज टीएमएच में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण 5 मौतें हो गई। मरने वालों में एक महिला मानगो, एक महिला कदमा, एक पुरुष जुगसलाई, एक पुरुष साकची और एक अन्य पुरुष कदमा का ही था। पहला मरीज जमशेदपुर के मानगो टैंक रोड निवासी 77 वर्षीय महिला की कोरोना से इलाज के दौरान टीएमएच में हो गयी। वे 29 जुलाई को टीएमएच में इलाज कराने के लिए एडमिट हुई थी। उनको डाइबिटीज की शिकायत थी. इस बीच सोमवार की दोपहर तक उनकी मौत हो गयी. दूसरा मरीज जमशेदपुर के साकची राजेंद्र नगर निवासी 86 वर्षीय पुरूष की मौत हो गई। 26 जुलाई को वे एडमिट हुई थे। उनको निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत थी. वे कोरोना पोजिटिव पाये गये, जिसके बाद उनका इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी। तीसरा मरीज जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी 47 वर्षीय एक पुरुष की मौत हुई। उनको तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत हुई, जिसके बाद उनको 26 जुलाई को टीएमएच में इलाज के लिए भरती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी। चौथा मरीज जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर की रहने वाली 64 वर्षीय महिला की मौत टीएमएच में कोरोना से हो गयी। उनको 31 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ और बुखार होने के कारण भरती कराया गया था, जहां उनका इलाज के दौरान मौत हो गयी। पांचवा मरीज जमशेदपुर के कदमा के भाटिया बस्ती निवासी 76 साल के एक व्यक्ति की मौत टीएमएच में हो गयी. उनको 1 अगस्त को तेज बुखार और निमोनिया की शिकायत के बाद इलाज के लिए भरती कराया गया था, जहां उनका इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment