Tuesday, August 4, 2020

जमशेदपुर टाइम्स की खबर का असर, एलबीएसएम कॉलेज पहुंचे पोटका विधायक श्री संजीव सरदार

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित एलबीएसएम कॉलेज में आज इंटरमीडिएट के नामांकन के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्था मे लापरवाही साफ देखी जा सकती थी। जिसका न्यूज़ सबसे पहले जमशेदपुर टाइम्स में प्रकाशित किया था। इस अव्यवस्था को देखते हुए पोटका विधायक श्री संजीव सरदार लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में पहुंच कर कॉलेज प्रबंधन को फटकार लगाई। पोटका विधायक द्वारा कॉलेज प्राचार्य के साथ बैठकर उचित इंतजाम करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन तुरंत ही व्यवस्था में जुट गए। इसके बाद पोटका विधायक ने पूरे कॉलेज को सेनीटाइज करवाया और कॉलेज के छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों से अवगत कराया। विधायक संजीव सरदार ने कहा ये छात्र हमारे आने वाले भविष्य हैं, कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। पोटका विधायक के साथ झारखंड इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अमन पांडे और महासचिव विक्की गिरी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...