Monday, August 3, 2020
कोरोना संक्रमण के बीच एलबीएसएम कॉलेज में नामांकन शुरू, ना सोशल डिस्टेंसिंग, ना ही मास्क बच्चों की जिंदगी खतरे में...
जमशेदपुर: जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, पर कॉलेज प्रशासन को इसे तनिक भी चिंता नहीं है। इस कोरोना संक्रमण के बीच शिक्षा विभाग द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर हजारों बच्चों की जिंदगी दांव पर लगा दी है। आज लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में इंटरमीडिएट छात्रों का ऑफलाइन नामांकन चालू किया गया है। जहां सरकार ने सभी स्कूल कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया था, उसी बीच एलबीएसएम कॉलेज प्रबंधन द्वारा इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए छात्रों को बुलाया है, जहां किसी भी प्रकार की कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि प्रशासन भी जानता था कि नामांकन के लिए छात्रों के भीड़ उमर पड़ेगी। इसके बावजूद वहां न तो कोई व्यवस्था और ना ही कोई अनुशासन देखने को मिल रही है। यहां तक की शिक्षकों को भी दस्तावेज जांचने के लिए मजबूर किया जा रहा है, क्योंकि दस्तावेजों को 48 घंटे बाद खोलने पर विचार किया जाना चाहिए था, ताकि उस में संक्रमण ना रहे लेकिन शिक्षकों को भी हाथ से ही दस्तावेजों की जांच करने का आदेश मिला है। जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण की स्थिति वैसे ही बदतर हालात में है और आज नामांकन प्रक्रिया छात्रों के द्वारा लिया जाना एक घोर लापरवाही साबित हो सकती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment