Tuesday, August 4, 2020
परसुडीह में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही है आत्महत्या...
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज फिर से एक व्यक्ति ने खुद को मौत के गले लगा लिया। जमशेदपुर में लगातार आत्महत्या से लोगों का मरना हम बात सी हो गई है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह निवासी 52 वर्षीय कमलदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे खासमहल स्थित एक गैस एजेंसी के लिए होम डिलीवरी का काम करते थे। बताया जाता है कि वे दो बार आत्महत्या करने की कोशिश कर ली थी। उनकी चार बेटियां है. एक बेटी की उन्होंने शादी कर ली थी जबकि तीन बेटियों की शादी बाकि थी। बेटियों की शादी करना मुश्किल हो रहा था। ऊपर से पैसे का अभाव था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। बेटियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह में ही पिता ने एक बार फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन उन लोगों ने मिलकर उनको रोक दी थी। लेकिन रोकने के बावजूद पिता ने वादा किया कि वह फिर से आत्महत्या नहीं करेंगे। लेकिन जब वे लोग बाजार गये और जब उनके पिता अकेले थे तो उन्होंने अकेला पाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी तब हुई, जब बहनें घर लौटी तो देखा कि पिता का शव लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जमशेदपुर: आजसू युवा नेता और समाजसेवी मदन मोहन मिश्रा ने भारत की शानदार जीत पर पूरे भारतवासियों और टीम इंडिया को बधाई...
No comments:
Post a Comment