Friday, August 21, 2020

पुलिस की पिटाई से पिटाई से मौत का आरोप लगाकर सैंकड़ों अल्पसंख्यकों ने गोलमुरी सड़क जाम की...

जमशेदपुर: आज करीब 3:30 बजे दोपहर बर्मामाइंस पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए गोलमुरी निवासी नौशाद आलम के परिवार के लोग उनकी लाश को लेकर गोलमुरी मेन रोड पर बैठ गए। सड़क जाम करने के लिए सड़क पर एक कार और एक ओमनी लगा दी गई। कार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा लगा हुआ था। सड़क जाम ठीक मस्जिद रोड के शुरुआत पर गोलमुरी मेन रोड पर किया गया। अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोग जाम में शामिल थे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। नौशाद आलम के परिजनों का आरोप है कि बर्मामाइंस और गोलमुरी पुलिस ने उनके घर में संयुक्त रुप से छापा मारा और नौशाद आलम को पकड़ कर ले गई। इसके बाद बर्मामाइंस थाना में नौशाद आलम की पिटाई की गई। फिर पुलिस नौशाद आलम को महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करा कर चली गई। परिवार वाले सूचना पाकर एमजीएमसीएच पहुंचे और नौशाद की गंभीर हालत को देखकर उसे टाटा मेन हॉस्पिटल ले गए। आज अस्पताल में नौशाद की मौत हो गई।


No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...