Friday, August 28, 2020
बागबेड़ा में डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ अपराधी गिरफ्तार...
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र से डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने के लिए ले जाते हुए एक व्यक्ति को पूरे परिवार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छोटा हाथी गाड़ी पर लदे मांस को पकड़ा है, जबकि गाड़ी के साथ कारोबारी मोहम्मद इजराइल को गिरफ्तार किया। उक्त गाड़ी पर उसकी बीवी और बच्चे भी थे, जिसको पुलिस थाने ले आयी है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम मोहम्मद इसराइल है वह हल्दीपोखर का रहने वाला है। पुलिस की चेकिंग में परिवार को आगे कर चकमा देकर भाग जाता था। करीब डेढ़ क्विंटल मांस के साथ उसको शुक्रवार को पकड़ा गया, जिसकी सप्लाइ जुगसलाई एरिया में वह करने वाला था। जुगसलाई से आगे बागबेड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस ने चेकिंग लगायी थी, जहां गाड़ी रोकी गयी तो परिवार को देखा, लेकिन पुलिस ने पूरे गाड़ी की तलाशी ली, जिसके बाद गाड़ी पर लदा हुआ मांस पकड़ा गया। गाड़ी में एक बतख भी था, जिसको बेचने के लिए वह लेकर जा रहा था। वह पुराना कारोबारी है, जो प्रतिबंधित मांस की सप्लाइ किया करता था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment