सीतारामडेरा में पत्थरों से कूचकर युवक की हत्या, लहूलुहान शव बरामद...
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्लैग रोड के पास एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है। उक्त युवक का सिर पत्थरों से कूच दिया गया है और आसपास पास खून के काफी धब्बे मिले हैं. यह अंदेशा जताया जा रहा है कि 1 से ज्यादा लोगों ने मिलकर उक्त युवक की पत्थरों से कूच कर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों ने सुबह करीब 6:00 बजे देखा कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत रोड स्थित डीएवी पटेल नगर स्कूल के पास खाली पड़े एक जमीन पर एक युवक की लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ है। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की जांच चल रही है।
Comments
Post a Comment