जमशेदपुर: ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा जेएसएलपीएस जोहार प्रोजेक्ट के तहत मछली उत्पादक समूह के बीच बत्तख पालन हेतु बत्तख चुजा दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज पोटका प्रखंड अंतर्गत चांपी, नागा, रसुनचोपा एवं मारांगमाली गांव में महिला समूह को माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार द्वारा बत्तख चुजा दिया गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, बीपीओ दिलीप कुमार महतो आदि उपस्थित थे। चार गांव के कुल 21 महिला समूह में प्रति समूह 50 चुजा दिया गया, इसमें चांपी के 8, नागा के 4, रसुनचोपा के 2 एवं मारांगमाली के 7 समूह शामिल है। इस दौरान बत्तख फीड भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में काम कर रही है, जिसके तहत उन्हें आय वृद्धी हेतु मछली उत्पादन के साथ-साथ बत्तख पालन भी कराया जा रहा है। महिलाए यदि इस काम को ध्यान और लगन के साथ करेंगी, तो निश्चित रूप से आनेवाले दिनों मे वह अत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान सभी पर है, गांव के लोगों को गांव मे ही रोजगार मिले इसके लिए मनरेगा के तहत लगातार काम दिया जा रहा है। सभी से अपील है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं और अपने नजदिकी पंचायत सचिवालय या प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कर याजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करें। इस अवसर पर डीपीओ राकेश सिंह, बीपीएम मुरलीधर महतो, बीपीओ संजय झा तथा जन प्रतिनधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment