बागबेड़ा में दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक युवक अस्पताल में भर्ती...
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 1 में बाबा कुट्टी निवासी विजय राय और उसके साथी लालू सिंह पर विकास यादव और उनके साथियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। लालू सिंह को गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही विजय राय को भी गंभीर चोटें लगी है।
जानकारी के अनुसार बाबा कुट्टी बागबेड़ा निवासी विजय राय को विकास यादव ने फोन कर बागबेड़ा रोड नंबर 1 पर 5:30 बजे अरुण सिंह के सीमेंट की दुकान के पास बुलाया था। वहां पहुंचते ही विजय सिंह सीपी टोला निवासी ने विजय राय का फोन छीन लिया। उसके बाद विकास यादव उर्फ भोलू चौधरी, विजय सिंह, वरुण सिंह एवं उसके दो तीन अन्य साथी ने विजय राय और उसके साथी लालू सिंह पर लोहे के नुकीले छड़ से हमला कर दिया। किसी तरह विजय राय भाग कर बागबेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को घटनास्थल पर ले जाकर अपने साथी लालू सिंह की जान बचाई। लालू सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment