Sunday, September 20, 2020
दर्जी से लूट के मामले में जुगसलाई पुलिस ने तीन नशेड़ियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल...
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत खड़गेश्वर धाम के पास एक दर्जी से नकदी लूट के मामले में जुगसलाई पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में जुगसलाई का गरीब नवाज कॉलोनी निवासी शाहरुख, राजू उर्फ सफी आलम और मोहम्मद सद्दाम उर्फ बगदादी शामिल है। पुलिस ने तीनों को रविवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया। सभी का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि गत 16 सितंबर को खड़गेश्वर धाम के पास एक दर्जी से तीनों ने गले में चाकू मारकर चार हजार रुपये लूट लिये थे। लूटे हुए रुपए से सभी ने नशा का सेवन किया। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक नशे के आदी हैं। नशे के लिए रुपए नहीं होने के कारण तीनों ने घटना को अंजाम दिया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment