Monday, September 7, 2020
सोनारी निवासी व्यक्ति के खाते से धनबाद से कर ली एटीएम से अवैध निकासी....
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से साइबर गैंग सक्रिय होने लगा है. इस बार उनका शिकार बने है सोनारी खुंटाडीह निवासी सूरज कुमार. सूरज के खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये कि अवैध निकासी कर ली. इसकी जानकारी मिलने के बाद सूरज ने अपना एटीएम कार्ड ब्ल़ॉक करवाया औऱ बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में मामले की लिखित शिकायत कि है. सूरज कुमार ने साइबर पुलिस को बताया कि युनियन बैंक ऑफ इंडिया के बिष्टुपुर शाखा में है. आखिरी बार उन्होने 3 सितंबर को सीएच एरिया स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये कि निकासी की थी. उसी दिन उनके खाते से 25 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई थी जो कि धनबाद के एक एटीएम से निकाली गई. दूसरे दिन 4 सितंबर की सुबह भी खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए जिसे हीरापुर के एक एटीएम से निकाला गया. इसकी जानकारी उन्हे तब हुई जब उन्होने मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज देखा. उन्होने तत्काल बैंक जाकर एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment