चतरा : एक लंबे अर्से की चुप्पी के बाद चतरा में एक बार फिर से भाकपा माओवादी नक्सलियों की धमक बढ़ गयी है। नक्सलियों की यह चहलकदमी मुख्य रूप से चतरा-पलामू के बॉर्डर पर देखने को मिल रही है। जिनकी संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है। ये सभी अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं इनके टीम में दो दर्जन से अधिक महिला नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों का काफिला टीएसपीसी की राजधानी माने जाने वाले लावालौंग प्रखंड के सौरू नावाडीह गांव तक पहुंचकर लौट जा रही है। इस क्षेत्र में एक बार नहीं कई बार नक्सलियों का दस्ता देखा जा चुका है। नक्सली क्या योजना बना रहे हैं या किस घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं ये तो किसी को पता नहीं चल पा रहा है। परन्तु इनकी चहलकदमी बढ़ने से क्षेत्र के लोग ख़ौफ़ज़दा है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि माओवादी क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। नक्सली के आने की पुष्टि लावालौंग थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने भी है। उन्होंने कहा कि सौरू नावाडीह गांव में बड़ी संख्या में माओवादियों के आने की सुचना हमें भी प्राप्त हुई है। ज्ञात हो कि नक्सलियों के टारगेट पर पुलिस के साथ साथ फिलहाल कमजोर पड़ गयी टीएसपीसी के नक्सली व उसके मददगार हो सकते हैं। मालूम हो कि टीएसपीसी संगठन के सक्रिय होने के बाद माओवादी संगठन धीरे धीरे क्षेत्र में कमजोर पड़ गयी और कोल परियोजना से लेकर बीड़ी पत्ता और ठेकेदारों द्वारा मिलनेवाले लेवी पर टीएसपीसी ने कब्जा कर लिया। जिससे आर्थिक रूप से माओवादी नक्सलियों की कमर टूट गई। परन्तु अब जब टीएसपीसी नक्सली खुद कमजोर पड़ गई है तो माओवादी संगठन फिर से क्षेत्र में पांव पसारना शुरू कर दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment