Wednesday, June 23, 2021
जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कपड़ा चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 दुकानदार समेत 7 लोग गिरफ्तार...
जमशेदपुर : जुगसलाई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने लाखों के कपड़ा चोरी मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए हुए लाखों का कपड़ा भी बरामद किया है । 22 जून को जुगसलाई निवासी अफरोज आलम अंसारी ने थाने में गौरीशंकर रोड स्थित अंसारी क्लॉथ स्टोर गोदाम रेडीमेड कपड़ों की चोरी के शिकायत की थी । सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान की गई और इस मामले में पुलिस ने जुगसलाई निवासी दीपक साहू, जितेंद्र लोहार, अक्षय कुमार, सूरज सिंह और कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया । जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दीपक साहू पहले अफरोज आलम अंसारी के यहां पर काम करता था । काम के दौरान ही उसने अपने मालिक अफरोज आलम अंसारी के गोडाउन का डुप्लीकेट चाबी बना लिया और काम छोड़ दिया । जिस बिल्डिंग में उनका गोडाउन था उस बिल्डिंग के ही निवासी कृष्णा साहू को अपने साथ मिलाकर इस घटना को अंजाम दिया । उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में दीपक साहू के घर से और गालूडीह के बजरंग सिंह के कपड़ा दुकान और धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत वासुदेव मंडल के दुकान से चोरी किए हुए रेडीमेड कपड़ों की बरामदगी की गई है । मामले में दोनों दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है पीड़ित द्वारा 20 से 25 लाख रुपए चोरी की बात कही गई थी । हालांकि इस पर जांच की जा रही है कि चोरी कितने की हुई है । उन्होंने बताया अब तक 2 से 3 लाख के रेडीमेड कपड़ों की बरामदगी की गई है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment