Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता कोलकाता से पकड़ा गया अंतर राज्य गिरोह का गाड़ी चोर रविशंकर सिंह...

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना की पुलिस ने ट्रक चोरी मामले में रविशंकर सिंह को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जो परसुडीह थाना क्षेत्र खासमहल का निवासी है। उसके पास से मोबाइल, लैपटाप, वाहन के कागजात, एटीएम, चेक, आधार कार्ड, पेन कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैै। आरोपित मूल रूप से बिहार के बिहार के पटना के दियारा इलाके के बख्तियारपुर का निवासी है। पटमदा थाना की पुलिस ने इससे पहले ट्रक चोरी मामले में सिदगोडा थाना क्षेत्र दस नंबर बस्ती निवासी सुदीप राय को 13 मई को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में रविशंकर सिंह की मामले में संलिप्तता की जानकारी मिली थी। इससे पहले परसुडीह थाना की पुलिस ने रविशंकर सिंह को बंगाल के वर्णपुर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, जमशेदपुर के परसुडीह, एमजीएम, सुंदरनगर, मानगो समेत कई थाना में लूट-डकैती के मामले दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। उसके गैंग में कई शातिर अपराधी शामिल है। फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने कीमती सामान की लूट करने में गिरोह माहिर है।

Comments