पटना में भी हुआ पूर्व बाहुबली विधायक मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या का प्रयास...
शुक्रवार को एसपी आनंद प्रकाश ने इसका उदभेदन करते हुए बताया है कि बेटी अर्पणा सिंह ने प्रेम प्रसंग को लेकर ही प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर कन्हैया सिंह की हत्या करवाई थी .इसकी साजिश पिछले 3 वर्षों से चल रही थी।इसके पूर्व भी 20 जून को ही पटना में कन्हैया सिंह की हत्या का प्रयास किया गया था पर, किसी कारणवश हत्यारे अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 29 जून को राजबीर सिंह ने अपने साथी निखिल गुप्ता ने सौरव किस्कू, छोटू दिग्गी और रवि सरदार के साथ मिलकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सौरभ किस्कू ने ₹8500 में निखिल को कट्टा दिलाया था।निखिल गुप्ता ने ही गोली चलाई थी, घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। निखिल गुप्ता किसी और रास्ते से भागा जबकि सौरव और छोटू दिग्गी अलग दिशा में भागे थे।
Comments
Post a Comment