जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित कचहरी ऑफिस के सेफ्टिक टैंक से परसुडीह पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एक सड़ा-गला शव बरामद किया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करके शव को सेफ्टिक टैंक में फेंक दिया गया होगा। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब टैंक से अजीब तरह की बदबू आने लगी थी, तब घटना की जानकारी गुरुवार की देर रात को ही परसुडीह पुलिस को दी थी। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस जांच में पहुंची।
जिस तरह से सड़ा-गला शव बरामद हुआ है उससे शव को पहचान पाना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment