जमशेदपुर: 23 जुलाई को बागुन नगर निवासी जय नारायण मुंडा ने बिरसा नगर में अवैध ढंग से बनाए गए बड़े-बड़े फ्लैटों और मकानों की जांच संबंधी पत्र पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार को दिया और शाम को ही जय नारायण मुंडा को बिल्डर संजय पलसानिया और उनके भाई ने मारने और घर से उठा लेना की धमकी मोबाइल पर दी। जय नारायण मुंडा ने मोबाइल का कॉल रिकॉर्डिंग सहित सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत कर जानमाल की रक्षा की गुहार की।
बिरसा नगर में सरकारी और आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा कर उन्हें बेचने वालों ने 3 दिन पहले भाजपा नेता अधिवक्ता की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी।
Comments
Post a Comment