जमशेदपुर: कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला जारी है। इस वायरस संक्रमण के कारण आज टीएमएच में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिस कारण टीएमएच में भर्ती हुई थी। उसके बाद महिला की कोरोना जांच की गई जिसमें वह महिला नेगेटिव पाई गई। इसके बाद महिला का इलाज कर टीएमएच से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुनः बुजुर्ग महिला को सांस की तकलीफ के कारण टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। आज इलाज के दौरान उक्त महिला की मृत्यु हो गई है।
Comments
Post a Comment